करेले की उन्नत किस्में- करेले की खेती और ये भी जानेगे की ज्यादा पैदावार वाली करेले की उन्नत किस्मे कोनसी है। विधिया सावधानी और तरीके के बारे में जानकरी प्राप्त करेंगे।करेला (bitter gourd) भारत के सभी प्रदेशों में उगाया जाता है। वह सभी प्रदेशों में सब्जी का लोकप्रिय स्थान रखता है। करेले की केवल सब्जी नहीं बल्कि औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। करेले में कड़वा पदार्थ पाया जाता है जिससे पेट में उत्पन्न हुए सूत्रकृमी व अन्य प्रकार के कर्मियों को खत्म किया जा सकता है। करेले का उपयोग दवाइयां बनाने में प्रयोग लिया जाता है।
करेले की उन्नत किस्में
अमन श्री– यह एक हाइब्रिड किस्म है। इसे सभी मौसमों में लगाया जा सकता है इसके फल का रंग गहरा हरा होता है। फल की लंबाई 20 से 25 सेंटीमीटर होती है। पहली तुड़ाई 50 से 55 दिनों में की जा सकती है।
पूसा हाइब्रिड F1– यह किस्म सभी मौसम में लगा सकते हैं। खासकर यह वर्षा ऋतु में इसकी उत्पादन क्षमता ज्यादा होती है। फल का रंग गहरा हरा होता है। इसका वजन 90 से 95 ग्राम के बीच होता है इसकी पहली तुड़ाई 50 दिन में की जा सकती है।
SW-811– यह एक हाइब्रिड वैरायटी है। इसके फल का रंग गहरा हरा होता है। लंबाई 15 से 16 सेंटीमीटर होती है फल का वजन 80 से 85 ग्राम होता है। इसके लगाने का समय जून से जुलाई होता है वह 50 से 55 दिनों में इसकी पहली तुड़ाई कर सकते हैं।
सिजेंटा (Little champ)– यह एक हाइब्रिड वैरायटी है। इसकी अवधि 140 से 150 दिन की होती है इसका आकार बेलनाकार होता है वह फल की लंबाई 4 से 5 सेंटीमीटर होती है। इसका रंग गहरा हरा होता है। इसकी पहले तुड़ाई 55 से 60 दिनों में कर सकते हैं।
कितनी होगी पैदावार
प्रति एकड़ में 35 से 50 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं तथा कंपनियों का दावा है कि आप करेले की उन्नत किस्में से काफी हद तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह आपकी देख रेख पर निर्भर करेगा कि आप किस प्रकार से इसकी देखभाल कर रहे हैं या स्प्रे शेड्यूल टाइम से टाइम करते हो या नहीं व खाद पानी जलवायु की देखरेख करना जरुरी हैं। इसी प्रकार से आप इन किस्म को लगाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
इसी के साथ आप हमारे अन्य ब्लॉग पढ़ सकते है जिनकी लिंक निचे दी गई है।
यह भी देखे
- हाइब्रिड भिंडी की खेती करके किसान हो रहे मालामाल
- मालामाल कर देगी ये हाइब्रिड भिंडी की किस्में, कम लागत में मिलेगी बंपर उपज के साथ होगी तगड़ी कमाई
सरकारी योजनाओ सम्बन्धी जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
यहाँ क्लिक करें
“नमस्ते! मैं हूं मनीष सांखला, आपका अपना किसान और ब्लॉगर। कृपया मेरे साथ जुड़ें krishiplus.com पर और खोजें खेती के नए राज़ और खेती के अद्वितीय उपकरणों के बारे में रोचक जानकारियां। आइए, साथ में खोजें भारतीय कृषि की नई दुनिया!